मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुल-1.126 किलोग्राम ब्राउन शुगर/स्मैक के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 02 तस्कर गिरफ्तार

डेस्क बिहार भागलपुर
14-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुल-1.126 किलोग्राम ब्राउन शुगर/स्मैक के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 02 तस्कर गिरफ्तार

नवगछिया।पुलिस अधीक्षक, नवगछिया वैभव शर्मा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की बरामदगी तथा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक- 13.11.26 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पश्चिम बंगाल रजिस्ट्रेशन नंबर की एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति भारी मात्रा में स्मैक लेकर नवगछिया के रास्ते नारायणपुर जाने वाले हैं.। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक सायम रजा नवगछिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.।गठित विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते मकनद पुर चौक के समीप वाहन जांच प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में पूर्णिया की ओर से आ रही संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी के दौरान उक्त मोटरसाइकिल पर सवार 1.रुहुल मोमिन एवं 2.अजीत मोमिन के पहने हेलमेट के अंदर छिपाकर रखे गए कुल-1.126 किलोग्राम ब्राउन शुगर/स्मैक बरामद किया गया. उक्त मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय मूल्य लगभग- 1.5 करोड़ रुपये है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मालदा (प० बंगाल) से लेकर खगड़िया पहुँचाने जा रहे हैं।इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 396/26 दर्ज कर कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है.।गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। उपरोक्त बातों की जानकारी नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने प्रेस वार्ता में मीडिया को दी ।उल्लेखनीय है कि चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले पांच माह के अंदर नवगछिया पुलिस द्वारा कुल-04 कि०ग्रा० स्मैक बरामद एवं कुल-33 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नवगछिया पुलिस द्वारा सूखे नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं तस्करों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया के नेतृत्व में एंटीएफ (Anti & Narcotics Task Force) का गठन किया गया है। गठित टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार से संबंधित सूचनाओं का लगातार संकलन कर छापेमारी करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. उपरोक्त मामले मामले में नौगछिया पुलिस ने मालदा पश्चिम बंगाल निवासी राहुल मन और अजीत मन को गिरफ्तार किया ।पुलिस ने अपराधकर्मी के पास से स्मैक- 1.126 किलोग्राम वाहन- 01 हेलमेट- 02 बरामद किया।
छापेमारी टीम में SI अमित कुमार डी०आई०यू० नवगछिया समेत पुलिस के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!