तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक व्यक्ती की ले ली जान

डेस्क बिहार भागलपुर
15-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक व्यक्ती की ले ली जान

बांका कटोरिया प्रखंड के जमदाहा ओपी अंतर्गत करझौंसा मोदी टोला के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दिया। इस हादसे में जमुई झाझा द्वार पहाड़ी निवासी 30 वर्षीय रविंद्र यादव की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रविंद्र बेलहर थाना स्थित फुलहारा गांव अपने ससुराल से अपने कर्तव्यस्थल ललमटिया कोयला खदान जा रहा था। रविंद्र के ससुर देवेंद्र यादव ने बताया कि रविंद्र ललमटिया कोयला खदान में डंफर चलाता था। उसकी नाईट डयूटी थी। देवेंद्र यादव ने बताया कि वर्ष 2018 में उनकी पुत्री ममता कुमारी से रविंद्र की शादी हुई थी। रविंद्र को दो बेटी और एक बेटा है। रविंद्र के पिता विक्रम यादव भी कोलयरी से सेवानिवृत होकर बंगाल के आसनसोल में घर बनाकर रहते है। इधर हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को सदर अस्पताल लाया गया। जहां डयूटी पर तैनात डाक्टर दिलीप कुमार ने रविंद्र को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इधर हादसे के बाद सदर अस्पताल में रविंद्र की पत्नी व स्वजन के चित्कार से माहौल पूरा गमगीन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!