बीपीएससी 70वीं परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर शिक्षक राजीव कुमार का विद्यालय में हुआ सम्मान ।

बीपीएससी 70वीं परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर शिक्षक राजीव कुमार का विद्यालय में हुआ सम्मान ।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार

पंचायत सूत्र जागरण दरियापुर :शाहकुण्ड प्रखंड के अंतर्गत दरियापुर उच्च विद्यालय में पदस्थापित सामाजिक विज्ञान के शिक्षक ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 1672वीं रैंक प्राप्त कर पंचायती राज पदाधिकारी पद पर सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।मंगलवार को दरियापुर उक्त विद्यालय परिसर में उनके सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर‌ पर उपस्थित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक अंजनी कुमार चौबे ने कहा कि राजीव कुमार ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर बिहार लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा आने वाले समय में बच्चे भी उनसे प्रेरणा लेकर बड़े पदों पर पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित करेंगे। राजीव कुमार मूल रूप से बांका के डाढ़ा गांव के निवासी हैं, जो बेलहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। उनके पिता सुभाष प्रसाद सिंह जबकि माता सुनैना देवी हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उनकी सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य नीलेश निश्चल व मध्य विद्यालय के प्राचार्य परमानंद शर्मा रंजन कुमार सिंह,बबीता कुमारी,रूबी कुमारी,साक्षी कुमारी , सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि राजीव कुमार सिंह अपनी नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज और प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!