जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने जिलाधिकारी अलंकृता पांडे से की शिष्टाचार भेंट, स्थानीय युवाओं के रोजगार का उठाया मुद्दा

जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने जिलाधिकारी अलंकृता पांडे से की शिष्टाचार भेंट, स्थानीय युवाओं के रोजगार का उठाया मुद्दा

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार

जनता दल (यूनाइटेड) के कहलगांव विधायक श्री शुभानन्द मुकेश के गरिमामयी उपस्थिति में जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में जिला संगठन एवं विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्षों के प्रतिनिधिमंडल ने भागलपुर की जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे से शिष्टाचार भेंट कर अंग-वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किये।

शिष्टाचार मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने जिले एवं क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। विशेष रूप से पीरपैंती स्थित अदानी पावर परियोजना में स्थानीय युवाओं तथा भूमि दाता परिवारों को ग्राम संगठन के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर रोजगार एवं नौकरी उपलब्ध कराने की मांग रखी गई।

जिलाध्यक्ष ने इस संबंध में एक आवेदन भी सौंपा, जिसमें प्रखंड स्तर पर एक नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति कर उनके माध्यम से पारदर्शी एवं व्यवस्थित प्रक्रिया के तहत स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।

जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस दिशा में आवश्यक पहल करते हुए कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी को अधिकृत किया जाएगा, ताकि रोजगार प्रक्रिया को सुचारु एवं पारदर्शी बनाया जा सके।

जदयू जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना संगठन की प्राथमिकता है तथा जिला प्रशासन की सकारात्मक पहल से क्षेत्र के युवाओं एवं भूमि दाता परिवारों को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
जदयू प्रखंड अध्यक्षगण विजय मंडल , गुरुदेव मंडल, ब्रजेश सिंह, ललन कुशवाहा के साथ साथ कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!