लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित बाइपास मुख्य सड़क पर 2 व्यक्ति की गई जान

लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित बाइपास मुख्य सड़क पर 2 व्यक्ति की गई जान

तेज रफ्तार की कहर से जिछो के दो परिवार में छाया मातम

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाइपास पर एक टोटो चालक बच्चे को छोड़ने बिरला स्कूल बाइपास मुख्य गया था इसी क्रम में वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया ग्रामीणों व परिजनों के पहुंचते ही मौके पर उसकी मृत्यु हो चुकी थी।मृतक की पहचान विशनपुर जिछो निवासी शालिग्राम यादव का पुत्र अरविंद यादव के रूप में की गई है वहीं दूसरी ओर दोपहर 1 बजे एक हाइवा की चपेट में आने से एक अधेड़ की जीवन लीला समाप्त हो गई जैसे हाइवा चालक ने उक्त व्यक्ति को धक्का मारा वैसे ही इसकी स्थिति नाजुक हो गई और चालक हाइवा छोड़कर फरार हो गया इस अधेड़ व्यक्ति की पहचान जिछो निवासी स्व लब्बु मंडल का 65 वर्षीय पुत्र उपेन्द्र मंडल के रूप में की गई है मृतक के परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने मुख्य बाइपास सड़क जाम कर दिया मौके पर लोदीपुर प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी प्रेरणा सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन समान्य कर दिया गया। वहीं दोनों मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है

बाइट—प्रेरणा सिंह,प्रशिक्षु डीएसपी सह लोदीपुर प्रभारी थानाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!