मां आनंदी संस्था द्वारा भव्य सावन महोत्सव का हुआ आयोजन

मां आनंदी संस्था द्वारा भव्य सावन महोत्सव का हुआ आयोजन

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

भागलपुर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘मां आनंदी संस्था’ की ओर से भव्य सावन महोत्सव का सफल आयोजन किया गया ,कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व महापौर डॉ. वीणा यादव, डॉ. वीणा सिन्हा, रश्मि रंजना, पूनम जायसवाल, विभा जी, एवं संस्था कि संस्थापिका प्रिया सोनी बबीता बोन, रेनू रॉय, मृदुला घोष और सीमा जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया, तत्पश्चात आगंतुक अतिथियों को संस्था की ओर से अंग वस्त्र एवं मिलेट्स गिफ्ट पैक से नवाजा गया, वही भोजपुरी भक्ति गीत सजनवा हमरो के धराई पटना से कोनो गाड़ी से मंच का आगाज हुआ और सभी सदस्यों ने सावन के मधुर गीतों पर शानदार ग्रुप डांस प्रस्तुत किए साथ ही अन्य गीत और गानों पर भी लोगों ने जमकर ठुमके लगाए, और मौके लजीज व्यंजन का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया,
इस अवसर पर समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए पूनम जायसवाल और विभा जी को मुख्य अतिथियों के हाथों प्रतीक चिह्न मेमोनटो देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!