जिला स्कूल में साइबर स्मार्ट ट्यूसडे, एसएसपी ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के बताए तरीके

जिला स्कूल में साइबर स्मार्ट ट्यूसडे, एसएसपी ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के बताए तरीके

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

भागलपुर के जिला स्कूल में मंगलवार को साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर साइबर स्मार्ट ट्यूसडे साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, सिटी एसपी अतुलेश झा सहित साइबर थाना की टीम मौजूद रही इस दौरान स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को बताया कि साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई पिन, बैंक डिटेल या पासवर्ड साझा नहीं करना चाहिए उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी फर्जी कॉल, मैसेज और लिंक के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं इसलिए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए एसएसपी ने छात्रों को सोशल मीडिया पर भी सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अपनी निजी जानकारी और फोटो अनजान लोगों के साथ साझा न करें किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना की टीम ने भी छात्रों को साइबर अपराध के नए तरीकों और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी

बाइट — प्रमोद कुमार यादव सीनियर एसपी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!