डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
एकचारी थानान्तर्गत दो अपराधकर्मी को 01 देशी जर्सी राईफल के साथ किया गया गिरफ्तार।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी / छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 01.09.2026 को सुबह करीब 04:00 बजे एकचारी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की एकचारी थानान्तर्गत 01. संतोष कुमार 02. साजन कुमार दोनों पिता-बमबम मंडल उर्फ बिहारी मंडल के द्वारा स्थानीय ग्रामिणों एवं मछुआरों के बीच अपने हथियार का अवैध प्रर्दशन करते हुए अपने वर्चस्व के लिए इन्हें डराया धमकाया जाता है तथा उक्त दोनों व्यक्तियों के द्वारा अपने पास अवैध आग्नेयास्त्र रखा जाता है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कहलगांव-02, भागलपुर तथा थानाध्यक्ष एकचारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा सशस्त्र बल के साथ एकचारी थानान्तर्गत-अंठावन दियरा में 01. संतोष कुमार 02. साजन कुमार दोनों पिता-बमबम मंडल उर्फ बिहारी मंडल सा०-अंठावन दियरा थाना-एकचारी जिला-भागलपुर को इनके घर से एक (01) देशी जर्सी राईफल के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत् कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी :-01. देशी जर्सी राईफलः-01। गिरफ्तारीः-01. संतोष कुमार।02. साजन कुमार दोनों पिता-बमबम मंडल उर्फ बिहारी मंडल सा०-अंठावन दियरा थाना-एकचारी जिला-भागलपुर।छापामारी दल की विवरणी :पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष बब्लू कुमार एकचारी थाना।पु०अ०नि० विपीन कुमार एकचारी थाना। पु०अ०नि० विनय कुमार एकचारी थाना। सशस्त्र बल एकचारी थाना।
