भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप, तिनका-तिनका जोड़कर बनाया आशियाना अब खुद तोड़ रहे लोग
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर के निचले इलाकों में गंगा का कटाव अब लोगों के लिए दहशत बन गया है मंदरोनी, इंग्लिश फलका और माशारू में पिछले दो दिनों में कई घर कटाव की चपेट में आकर जमींदोज हो गए हैं हालात ऐसे हैं कि लोग अपना आशियाना बचाने के लिए खुद ही घर तोड़कर सामान सुरक्षित जगह ले जाने को मजबूर हैं कटाव की भयावह तस्वीरों के बीच कहीं घर की दीवारें भरभराकर गिर रही हैं तो कहीं लोग अपने वर्षों की मेहनत से बनाए घर को अपनी आंखों के सामने उजड़ता देख रहे हैं महिलाओं की आंखों में आंसू हैं, जबकि पुरुषों में जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी साफ नजर आ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने तिनका-तिनका जोड़कर अपना घर बनाया था लेकिन अब गंगा की तेज धार उनके सपनों के आशियाने को निगल रही है कटाव की रफ्तार ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है ग्रामीणों को डर है कि अगर जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो कई और घर गंगा में समा सकते हैं और परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो सकता है
