दुर्गा पूजा को लेकर बाईपास थाना क्षेत्र में पुलिस का पैदल फ्लैग मार्च

डेस्क बिहार भागलपुर
17-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

दुर्गा पूजा को लेकर बाईपास थाना क्षेत्र में पुलिस का पैदल फ्लैग मार्च

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों की निगरानी के निर्देश

भागलपुर। दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर भागलपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बाईपास थाना क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने लोगों से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की। पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पूजा पंडालों एवं आसपास के इलाकों में विशेष निगरानी रखने की बात कही गई। पुलिस का उद्देश्य पर्व के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। बाईपास थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी पूजा समितियां मंदिर परिसर और पंडालों के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी भ्रामक सूचना को बिना पुष्टि के प्रसारित न करें। आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर डायल 112 अथवा नजदीकी थाने को सूचित करें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी। पर्व में बाधा डालने या विधि व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!