नवगछिया के तुलसीपुर में जमीन विवाद को लेकर आधी रात दबंगई! JCB से तोड़ी चारदीवारी, फायरिंग का भी आरोप

डेस्क बिहार भागलपुर
29-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

नवगछिया के तुलसीपुर में जमीन विवाद को लेकर आधी रात दबंगई! JCB से तोड़ी चारदीवारी, फायरिंग का भी आरोप

भागलपुर नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगई और दहशत फैलाने का मामला सामने आया है इस मामले में सुंदर लाल राय, गौतम कुमार और रोशन पोद्दार ने खरीक थाने में आवेदन देकर कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं
पीड़ितों के अनुसार दर्जन नामजद और करीब 10 अज्ञात लोग JCB, टेंपो और बाइक से मौके पर पहुंचे आरोप है कि हथियारों से लैस लोगों ने पहले लोहे का गेट तोड़ा और फिर JCB से करीब 9 फीट ऊंची चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया इस दौरान मिक्सर मशीन समेत अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचाया गया।पीड़ितों ने उमेश राय पर राइफल से गोली चलाने और जान से मारने की नीयत से हमला करने का भी आरोप लगाया है पीड़ितों का दावा है कि विवादित जमीन को लेकर एसडीएम नवगछिया की अदालत से उनके पक्ष में आदेश जारी हुआ था इसके बावजूद आधी रात को चारदीवारी तोड़ने और फायरिंग का आरोप लगाया गया है फिलहाल पीड़ितों ने एसपी नवगछिया और खरीक थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!