नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी 12 किलो गांजा बरामद

डेस्क बिहार भागलपुर
28-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी 12 किलो गांजा बरामद

भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है नवगछिया जीरोमाइल के समीप गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टेंपो से 12 किलो गांजा बरामद किया है इस मामले में एक पुरुष और एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार तस्कर की पहचान इंद्रदेव कुमार के रूप में हुई है मामले को लेकर नवगछिया यातायात डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टेंपो के जरिए भागलपुर से गांजे की बड़ी खेप लेकर तस्कर नवगछिया पहुंच रहे हैं इसके बाद गांजे को ट्रेन के रास्ते असम ले जाने की योजना थी।सूचना मिलते ही पुलिस ने नवगछिया जीरोमाइल के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध टेंपो की तलाशी ली गई जिसमें रखे दो बैग से करीब 12 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से इंद्रदेव कुमार और उसके साथ मौजूद महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही गांजा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!