प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर सुड्डू साई ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा से पटना में मुलाकात कर जताया आभार

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर सुड्डू साई ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा से पटना में मुलाकात कर जताया आभार

भागलपुर। जदयू भागलपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुड्डू साई ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा से पटना स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर पार्टी में प्रदेश सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर सुड्डू साई ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताते हुए प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

साथ में उपस्थित जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि सुड्डू साई एक समर्पित एवं कर्मठ नेता हैं, जिनका कार्यकर्ताओं के प्रति विशेष स्नेह एवं जुड़ाव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!