पीरपैंती में विवाहिता का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला, मां ने पति समेत ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

डेस्क बिहार भागलपुर
29-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

पीरपैंती में विवाहिता का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला, मां ने पति समेत ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

भागलपुर के पीरपैंती बाजार में रविवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक विवाहिता का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला मृतका की पहचान छोटी खातून के रूप में हुई है।घटना के बाद मृतका की मां नाजरा खातून ने पति मो. सनफराज, सास, ससुर और गोतनी पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है वहीं घटना की सूचना मिलते ही पीरपैंती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया मामले को लेकर थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई जाएगी जांच में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है मृतका की मौत हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!