डेस्क बिहार भागलपुर
17-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
जगदीशपुर। दुर्गा पूजा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने को लेकर जगदीशपुर में प्रशासन और पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने किया।
फ्लैग मार्च में जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, दारोगा अमरजीत कुमार सिंह, सतनारायण ठाकुर सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे। फ्लैग मार्च जगदीशपुर थाना परिसर से निकलकर जगदीशपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचा। इसके बाद भवानीपुर देसरी, तग्गोपुर, पुरैनी और बलुआचक सहित विभिन्न पूजा स्थलों और मेला क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने मेला समितियों के सदस्यों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही पूजा पंडालों और मेला स्थलों पर भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। अधिकारियों ने सभी समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पूजा और मेला संपन्न कराने की अपील की।
