नाथनगर में फिर हुई तीन साल के मासूम की हत्या,विरोध में किया सड़क जाम
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार
भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक में एक बच्चे का शव प्लास्टिक बोरे में एक खेत में फेंका मिला शव का पहचान लालूचक निवासी पंकज मंडल के तीन वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर स्वजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे और चम्पानगर – भागलपुर मुख्य मार्ग पर बच्चे का शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर दलबल के साथ नाथनगर इंस्पेक्टर अभय शंकर और डीएसपी टू राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे लोगों का कहना था 16 दिन पहले यानी 14 जुलाई की रात पांचू मंडल के ढाई वर्षीय पुत्र आदित्य की हत्या हुई थी।हालांकि पुलिस के अनुसार आदित्य की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से पुष्टि हुई। लेकिन इस दोनों कांड में एक बात समान है कि दोनों को घर से सोए अवस्था में ही उठाया गया है।
दिव्यांशु (मृतक)के दादा प्रकाश मंडल ने बताया कि मेरे पोता अपने घर में सोया हुआ था। सुबह करीब तीन बजे से गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला।सात बजे सुबह जानकारी मिली कि मेरा पोता का शव प्लास्टिक बोरे में फेंके हुआ मिला है। इसी तरह पांचू मंडल का ढाई वर्षीय पुत्र आदित्य भी उसके ही बगल से गायब हुआ था और दूसरे दिन गंगा में जलकुंभी से उसका शव मिला था। लोग इस बात से चिंतित हैं कि दोनों बच्चे का क्राइम सीन लगभग समान है,यह कैसे हो सकता है।
इधर शांति समिति के सदस्य भवेश यादव द्वारा मृतक के स्वजनों को समझाने एवं पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के आश्वासन पर करीब 30 मिनट बाद शव को सड़क पर से हटाकर जाम हटाया। पुलिस 2 लोगों की हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है घटनास्थल का एफएसएल,डॉग स्क्वायड और एसटीएफ की टीम ने भी जांच की है
बाइट — प्रकाश मंडल परिजन
बाइट — सुलेखा देवी परिजन
