ख़रीक थाना के एस आई ने महिला सुनीता के साथ किया दुर्व्यहवार और की गाली गलौज।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

ख़रीक थाना के एस आई ने महिला सुनीता के साथ किया दुर्व्यहवार और की गाली गलौज।

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत तुलसीपुर ग्राम से सुनीता देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि खरीक थाना के एस आई सौरभ कुमार सादे लिवास में मेरे घर तुलसीपुर दल बल के साथ पहुंचे जब जांच पड़ताल को लेकर थाना वाले मेरे घर पहुंचे उस समय मेरे घर में कोई पुरुष नहीं था।
अचानक थाना के एस आई सौरभ कुमार सादे लिवास में मेरे घर के अंदर घुस कर गंदी गंदी गलियाँ देते हुए मुझे बोले कि तुम्हारा पति कहाँ है? मुझे कुछ बोलने का मौका ही नहीं दिया। मैं बिल्कुल ख़ामोश पड़ गई डर लग रहा था कि पूरे घर में मैं और मेरी बेटी अकेले हैं मेरे पति घर पर नहीं होने से मैं बिलकुल घबरा गई ।मेरे साथ और मेरी बेटी नाबालिक के साथ दुर्व्यवहार किया। मुझे ऐसा लगा कि बहुत बड़े अपराधी का घर हो मेरा । मेरी एक भी थाने वाले ने ना सूनी।

इस माहौल को गंभीरता पूर्वक लेते हुए नवगछिया जिला पुलिस कार्यालय वैभव शर्मा एस पी साहब को आवेदन देकर यह बात की जानकारी दी।

साहब ने मुझे आश्वासन दिया है कि जो भी दोषी होंगे वो जांच होने बाद उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!