डेस्क बिहार भागलपुर
16-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
मध्य विद्यालय जगदीशपुर में नवरात्रि उत्सव की धूम मां दुर्गा के स्वरूप में सजे बच्चे गरबा डांडिया पर झूमें बच्चे
नवरात्रि तथा दशहरा पर्व के अवकाश पर जाने पूर्व मध्य विद्यालय जगदीशपुर में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि उत्सव। इस उत्सव में बच्चे मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप में उपस्थित हुए साथ ही गरबा और डांडिया नृत्य कर विद्यालय के वातावरण को उत्सव के रंग दिया । यह कार्यक्रम शिक्षिका शाहिना खातून के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें श्रेया , रितु , सुन्दरम, स्नेहा, कोमल, संगम, वर्षा , काजल , पार्वती , सोनल , अंजली , प्रिया , तृषा , परी , निशा , आंचल, दीक्षा , चंचल , संध्या , शिवानी , राधिका और कोमल 2 ने भाग लिए। इस महोत्सव के बारे में प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने कहा कि विद्यालय में एक कार्यक्रम संचालित है , एक भारत, श्रेष्ठ भारत । इस कार्यक्रम के तहत बच्चे विभिन्न प्रदेश के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन को करके सीखने का प्रयास करते हैं । आज बच्चों ने गरबा और डांडिया नृत्य कर गुजरात के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन को सीखने का प्रयास उत्सव मनाते हुए किया । विद्यालय के बच्चे प्रत्येक धार्मिक उत्सव आयोजित कर धर्मनिरपेक्षता के संवैधानिक महत्व को सीखते हैं । विद्यालय में ईद, होली , दिपावली, क्रिसमस, गुरूपर्व सहित सभी अवसर पर बच्चें कार्यक्रम कर उसके महत्व के आत्मसात करते है जिसमें शिक्षिका वीणा कुमारी , शाहिना खातून, प्रज्ञा , प्रतिमा मिश्रा और भारती कुमारी सहयोग करती हैं । वहीं इस अवसर पर वर्ग प्रथम की नामित शिक्षिका प्रतिमा मिश्रा ने अपने वर्ग के सभी बच्चों को लेखन सामग्री वितरित किए।
