रक्षाबंधन पर जिला पदाधिकारी नवीन कुमार को बहनों ने बांधी राखी
स्लग: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ने मनाया भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व
किशनगंज। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, किशनगंज की ओर से भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सोसायटी की बहनों ने जिला पदाधिकारी सह इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, किशनगंज के अध्यक्ष नवीन कुमार की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रियंका आर्या, श्वेता साहा, रश्मि कुमारी, हर्षिता साहा, मनीषा कुमारी, क्रिचिटा कुमारी एवं पलक साहा सहित सभी बहनों ने जिला पदाधिकारी को स्नेह और सम्मान के साथ राखी बांधी तथा रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बहनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर उनके सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की आत्मीयता और अपनापन देखने को मिला। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने भी सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला पवित्र पर्व है। उन्होंने सभी बहनों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम प्रेम, सौहार्द, सम्मान और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनाओं के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ।
