महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने की दिशा में भागलपुर पुलिस की नई पहल अभया ब्रिगेड’ का पुनर्गठन कर ‘पुलिस दीदी’ के रूप में किया गया विस्तार

महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने की दिशा में भागलपुर पुलिस की नई पहल

अभया ब्रिगेड’ का पुनर्गठन कर ‘पुलिस दीदी’ के रूप में किया गया विस्तार

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा तथा छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में पूर्व से संचालित ‘अभया ब्रिगेड’ को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी स्वरूप प्रदान करते हुए इसका नाम परिवर्तित कर ‘पुलिस दीदी’ रखा गया है। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं के बीच पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना, सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा की प्रभावी निगरानी करना तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है।
रक्षाबंधन के अवसर पर ‘पुलिस दीदी’ टीम को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, भागलपुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय, भागलपुर द्वारा ‘पुलिस दीदी’ टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इन क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजरः-

‘पुलिस दीदी’ टीम द्वारा विशेष रूप से स्कूल, कॉलेज एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास के क्षेत्रों में निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ हीः-

स्कूल एवं कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कोचिंग संस्थानों एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नियमित गश्ती की जाएगी।

बाइट – प्रमोद कुमार यादव एस एस पी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!