डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
राघोपुर गंगा क्षेत्र में टूटे तटबंध का निरीक्षण
भागलपुर जिला के परबत्ता थाना अंतर्गत राघोपुर गंगा क्षेत्र में टूटे तटबंध का जिलाधिकारी भागलपुर एवं पुलिस अधीक्षक, नवगछिया द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थिति का आकलन किया गया।
इस दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक, नवगछिया द्वारा लगातार तत्परता एवं सक्रियता के साथ स्थिति की निगरानी की जा रही है तथा मौके पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
