विशेष केंद्रीय कारा में आधी रात को पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SSP समेत कई वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में तीन घंटे तक चली सघन छापेमारी

डेस्क बिहार भागलपुर
27-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

विशेष केंद्रीय कारा में आधी रात को पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, SSP समेत कई वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में तीन घंटे तक चली सघन छापेमारी

भागलपुर विशेष केंद्रीय कारा में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी छापेमारी की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में देर रात 3 घंटे तक सघन तलाशी अभियान चला। कारा के अंदर किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि पर रोक लगाने के लिए ये कार्रवाई की गई विशेष केंद्रीय कारा, भागलपुर में सघन औचक छापेमारी अभियान चलाया गया।इस अभियान का नेतृत्व वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, भागलपुर ने किया इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी महोदय, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अन्य वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।छापेमारी का मुख्य उद्देश्य कारा के अंदर किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों की संभावना को समाप्त करना था। साथ ही प्रतिबंधित एवं अवैध सामग्रियों के प्रवेश, भंडारण और उपयोग पर प्रभावी रोक लगाना और कारा की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना था।
इस दौरान कारा के विभिन्न वार्डों, बैरकों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की सघन तलाशी ली गई। साथ ही कारा परिसर में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित सभी पहलुओं का जायजा लिया गया।भागलपुर पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा कारा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता एवं गंभीरता बरती जा रही है। इस प्रकार के औचक निरीक्षण एवं विशेष छापेमारी अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कारा के अंदर से किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों का संचालन न हो तथा कारा परिसर में प्रतिबंधित वस्तुओं के उपयोग की कोई गुंजाइश न रहे।
भागलपुर पुलिस अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूर्णतः प्रतिबद्ध है।वहीं आधी रात की इस छापेमारी से कारा प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने साफ कहा है कि आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण और छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!