श्रावणी मेला में महज़ 22 दिन शेष, तैयारी युद्ध स्तर पर….
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर जिला के सुल्तानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज़ 22 दिन शेष है। जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर से नमामि गंगा घाट, अजगैविनाथ गंगा घाट की तैयारी शुरू कर दी गई है।
नमामि गंगा घाट पर बेरिकेडिंग, होडिंग, बैनर पोस्टर, बाबा भोलेनाथ के कलाकृति से सजाया जा रहा।
उदघाटन स्थल को जर्मन हेंगर टेंट से सजाया जा रहा।
अजगैविनाथ मंदिर में पहली बर भक्तगण अर्घा से जल अर्पण करेेंगे, जिसकी तैयारी की जा रही है।
कांवरियों को जिला प्रशासन ने सारी सुविधाएं देने की तैयारी में जुट गई है।
कांवड़ियों को जर्मन हेंगर टेंट में खाना , रहना के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, शुद्ध पानी, बिजली, शौचालय की प्रायाप्त सुविधाएं देने तैयारी चल रही है।
रेलवे स्टेशन परिसर को सजाया जा रहा है। स्टेशन परिसर में सुरक्षा बलों की तैनाती, कांवड़िया के ठहराव स्थल, स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा,की तैयारी में रेल प्रशासन भी जुट गई है।
हालांकि यह देखने वाली बात होगी इतनी तैयारियों का आखिर नतीजा क्या निकलता है ? यह तो आने वाले समय ही बताएगा।
