सबौर कृषि विश्वविद्यालय विकसित कर रहा छह नई उन्नत किस्में, 15 हजार की लागत में 50 हजार तक मुनाफे

डेस्क बिहार भागलपुर
18-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

सबौर कृषि विश्वविद्यालय विकसित कर रहा छह नई उन्नत किस्में, 15 हजार की लागत में 50 हजार तक मुनाफे

 

भागलपुर बिहार के किसानों के लिए खेती में अब तक सबसे बड़ी चुनौती रही है मौसम की मार खासकर दक्षिण बिहार के भागलपुर मुंगेर, जमुई गया, नवादा, शेखपुरा और कैमूर जैसे जिलों में कम बारिश, बढ़ता तापमान और सिंचाई के अभाव में धान की खेती किसानों के लिए हर साल जोखिम का सौदा बनती जा रही है कई बार किसान पूरी लागत लगाने के बाद भी धान की फसल नहीं बचा पाते लेकिन अब ऐसे किसानों के लिए बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर एक नया विकल्प तैयार कर रहा है विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक श्रीअन्न यानी मोटे अनाज की छह संभावित उन्नत किस्मों पर काम कर रहे हैं खास बात यह है कि इन फसलों को धान की तुलना में बहुत कम पानी की जरूरत होती है, खाद की खपत भी लगभग आधी होगी और अनुकूल परिस्थितियों में एक एकड़ से 12 से 13 क्विंटल तक उत्पादन मिलने की संभावना है वैज्ञानिकों का दावा है कि करीब 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की लागत पर किसान 60 से 65 हजार रुपये तक की उपज बेच सकते हैं यानी सूखे की मार झेलने वाले किसानों के लिए श्रीअन्न खेती की लागत घटाने और आमदनी बढ़ाने का नया रास्ता खोल सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!