कटिहार में फोन पर बात करते हुए अचानक सड़क पर गिरे एसआई, मौके पर मौत; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

कटिहार में फोन पर बात करते हुए अचानक सड़क पर गिरे एसआई, मौके पर मौत; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

हृदयगंज में एक पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नागेश्वर महतो के रूप में हुई है, जो मूल रूप से वैशाली जिले के रहने वाले थे। घटना सहायक थाना क्षेत्र के हृदयगंज स्थित एक दुकान के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, नागेश्वर महतो दुकान से मोबाइल पर बात करते हुए बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे सड़क पर गिर पड़े। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में उन्हें फोन पर बात करते हुए अचानक गिरते देखा जा सकता है। नागेश्वर महतो पहले श्यामपुर थाना में पदस्थापित थे। करीब छह माह पूर्व उनका स्थानांतरण सहायक थाना में हुआ था। उनकी सेवानिवृत्ति में अभी चार वर्ष शेष थे। अचानक हुई मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!