डेस्क बिहार भागलपुर
18-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
ऑपरेशन मुस्कान से लौटी चेहरे पर खुशी, भागलपुर पुलिस ने 65 लोगों को लौटाए खोए हुए मोबाइल
भागलपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बार फिर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई है जिले में खोए हुए 65 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए भागलपुर के सिटी एसपी अतुलेश झा ने अपने कार्यालय में मोबाइल धारकों को उनके खोए हुए मोबाइल सौंपे।इस दौरान सिटी एसपी ने बताया कि बरामद किए गए 65 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है पुलिस की इस पहल से मोबाइल धारकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली वहीं मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने बताया कि उन्हें बिल्कुल विश्वास नहीं था कि उनका खोया हुआ मोबाइल कभी वापस मिल पाएगा जब पुलिस कार्यालय से फोन आया तो कुछ देर तक उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ करीब डेढ़ साल बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर वे काफी खुश हैं।ऑपरेशन मुस्कान के जरिए भागलपुर पुलिस ने एक बार फिर साबित किया है कि लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है
