राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं सुश्री अर्पणा, सूखा राशन और कपड़े बांटे, मंत्रियों पर साधा निशाना

राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं सुश्री अर्पणा, सूखा राशन और कपड़े बांटे, मंत्रियों पर साधा निशाना

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर के राघोपुर गांव में श्री राम जानकी गंगोत्री ठाकुरबाड़ी सेवा ट्रस्ट की कार्यकारिणी सदस्य कुमारी अर्पणा ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को सूखा राशन के पैकेट दिए, जिसमें खाद्य सामग्री के साथ कपड़े भी शामिल थे राहत वितरण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी अर्पणा ने स्थानीय व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाए उन्होंने कहा कि इस इलाके में बिहार के दो-दो मंत्रियों का आवास है इसके बावजूद बाढ़ से परेशान लोगों की सुध लेने वाला कोई नहीं है अर्पणा ने आरोप लगाया कि मंत्री सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं जबकि बाढ़ पीड़ितों को जमीनी स्तर पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं अर्पणा ने विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने को लेकर भी सवाल उठाया उन्होंने कहा कि पुल की स्थिति को लेकर विभाग को पहले से जानकारी थी इसके बावजूद समय रहते ध्यान नहीं दिया गया उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर भी शिकायत की गई है सुश्री कूमारी अर्पणा, ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को जमीन पर सक्रिय होकर काम करने की जरूरत है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!