नशे के खिलाफ भागलपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 49 ग्राम स्मैक के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

नशे के खिलाफ भागलपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 49 ग्राम स्मैक के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर महाअभियान शुरू किया है इसी अभियान के तहत मधुसूदनपुर पुलिस ने रामपुर खुर्द कॉलोनी में छापेमारी कर 49 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक 18 और 19 सितंबर की रात गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर खुर्द कॉलोनी में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी की पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे जिन्हें सशस्त्र बल की मदद से पीछा कर पकड़ा गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद साह, पिता अर्जुन साह और रितिक कुमार, पिता विनोद साह, दोनों रामपुर खुर्द निवासी के रूप में हुई है पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके घर में लगी चार पहिया वाहन से 49 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है पुलिस अब नशे के इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!