सुड्डू साईं ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा से की शिष्टाचार मुलाकात

डेस्क//बिहार
लोकेशन//भागलपुर
रिपोर्ट//अमित कुमार
9798944840

सुड्डू साईं ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा से की शिष्टाचार मुलाकात

जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व जिलाध्यक्ष, भागलपुर महानगर सुड्डू साईं ने आज बिहार प्रदेश कार्यालय, पटना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश सिंह कुशवाहा से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों, पार्टी को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

सुड्डू साईं ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई है।

इस अवसर पर उपस्थितमहिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सोनी कुमारी ने कहा कि नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं।

वहीं, महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष शालिनी शाह ने कहा कि नारी के उत्थान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में ‘जीविका’ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मुलाकात के दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!