भागलपुर के क्षतिग्रस्त विक्रमशिला पुल जिसका बीते रात स्लैब गिर गया था, आज उनका निरीक्षण किया, वस्तु स्थिति से मौके पर मौजूद अधिकारियों से अवगत हुआ।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
भागलपुर बिक्रमशिला सेतु पुल की पूरी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर माननीय नेता प्रतिपक्ष आदरणीय तेजस्वी यादव जी को भी अवगत कराऊंगा,
जेड हसन ने आगे मांग किया विक्रमशिला पुल के समान्तर बन रहे फोर लेन पुल की कार्य मे भी युद्ध स्तर पर तेजी लाया जाए , छतिग्रस्त पुल की भी मरम्मती कार्य को जल्द पुरा कराया जाए।
मैं बिहार सरकार, जिला प्रशासन भागलपुर से भी मांग करता हूं कि पुल का मुरम्मत जल्द हो और कोशी सीमांचल इलाके से जो लोग भागलपुर आते इलाज, रोजगार, और अपने रोजमर्रा की सामान के लिए आते थे उनके लिए जो निचले हिस्से गंगा से होकर आयेंगे उनके लिए मजबूत और बड़े सरकारी नावों की उपलब्धता की जाए और सुरक्षा के मद्देनजर SDRF की टीम नदी के दोनों छोर पर 24 घंटे तैनाती की जाए, जिससे कि अप्रिय घटना न हो, जिला प्रशासन भागलपुर से ये भी मांग करता हूं कि पुलिस की टीम भी घाटों पर तैनात की जाय, और नावों पर क्षमता अनुसार सवारी को बिठाया जाए, लाइट की इंतजाम हो और खाश कर मेडिकल टीम भी 24 घंटे तैनाती के साथ साथ सबसे जरूरी की जो स्कूल कॉलेज में गंगा पार इलाके से आकर भागलपुर में पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं के लिए भी अलग से व्यवस्था सुनिश्चित हो, इसका आग्रह करता हूं।
मैं जिला प्रशासन भागलपुर का भी आभार जताते हैं पुल जब से छतिग्रस्त हुई है हमने जो प्रशासन से आग्रह किया, उसको लेकर प्रशासन काफी सक्रिय है,हर सुविधा भी उपलब्ध कराया जा रहा है , इसके लिए भी आभार व्यक्त करते है।
भवदीय
कार्यालय
शेख ज्याउल हसन
राजद विधायक प्रत्याशी
नाथनगर विधानसभा 2025
