पीरपैंती के दुलदुलिया मोड़ के पास कार हादसा, एक की मौत, पांच घायल
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर पीरपैंती बाजार से रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क पर दुलदुलिया मोड़ के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हो गया हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई मृतक की पहचान शैलेश कुमार के रूप में हुई है वह पीरपैंती में निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट में तारा चांद कंपनी में मैकेनिक के रूप में कार्यरत था घायलों की पहचान गोविंद कुमार, प्रमोद चौहान, राजकिशोर, राकेश झा और माधव के रूप में हुई है हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल के आसपास अफरा-तफरी मच गई इसी दौरान वहां से गुजर रहे पीरपैंती बाजार के युवाओं ने पुलिस को घटना की सूचना दी सूचना मिलते ही पीरपैंती थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय युवाओं की मदद से कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके कारण शैलेश कुमार उसमें फंस गया था थानाध्यक्ष और स्थानीय युवाओं की मदद से उसे भी बाहर निकाला गया
पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुंचाया प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
घायल माधव ने बताया कि सभी लोग पावर प्लांट से निकलकर अपने क्वार्टर की ओर जा रहे थे अचानक हादसा कैसे हुआ, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है
थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है घटनास्थल से क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे कर दिया गया है, जिससे आवागमन सुचारु रूप से जारी है
