डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798954840
भागलपुर यार्ड में एलएचएस निर्माण हेतु आरसीसी बॉक्स एवं स्लैब सेगमेंटों का सफल लॉन्चिंग, रेल अवसंरचना को मिली नई मजबूती
रेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने तथा सुरक्षा को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पूर्व रेलवे के *मालदा मंडल ने मंडल रेल प्रबंधक, मालदा, श्री मनीष कुमार गुप्ता* के मार्गदर्शन में 31 जुलाई, 2026 को भागलपुर यार्ड के शंटिंग नेक स्थित गुमटी संख्या-1 के लिए आरसीसी बॉक्स एवं स्लैब सेगमेंटों का लॉन्चिंग कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया।
*यह कार्य भागलपुर टीम द्वारा विद्युत (जनरल) तथा ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन (टीआरडी) विभागों के सक्रिय सहयोग से सफलतापूर्वक निष्पादित किया गया। इस दौरान 6.0 मीटर × 4.65 मीटर आकार के 12 आरसीसी बॉक्स सेगमेंट तथा 11 आरसीसी स्लैब सेगमेंट का सफलतापूर्वक लॉन्चिंग किया गया। यह उपलब्धि भागलपुर यार्ड में चल रहे अवसंरचना विकास कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।*
यह कार्य भागलपुर के भिखनपुर स्थित गुमटी संख्या-1 के स्थान पर लिमिटेड हाइट सबवे (एलएचएस) के निर्माण परियोजना का हिस्सा है, जिसे दो नई स्टेबलिंग लाइनों के विकास के संबंध में निर्मित किया जा रहा है। संपर्क मार्गों के निर्माण पूर्ण होने के उपरांत यह एलएचएस रेलवे लाइन के दोनों ओर रहने वाले स्थानीय निवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा तथा वर्तमान समपार फाटक का सुरक्षित विकल्प उपलब्ध कराएगा।
इस परियोजना से रेलवे सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, ट्रेन परिचालन अधिक सुचारु एवं समयनिष्ठ बनेगा तथा समपार फाटक के स्थान पर ग्रेड-सेपरेटेड सुविधा उपलब्ध होने से सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होगा।
इस महत्वपूर्ण अवसंरचना कार्य का सफल निष्पादन सूक्ष्म योजना, विभिन्न विभागों के प्रभावी समन्वय तथा इसमें जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समर्पित कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है।
मालदा मंडल सुरक्षित, आधुनिक एवं सुदृढ़ रेल अवसंरचना के विकास, परिचालन सुरक्षा को और सशक्त बनाने तथा यात्रियों एवं आमजन को सुरक्षित, कुशल एवं विश्वसनीय रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
