लोकेशन-शेखपुरा
दिनांक-22/5/26
मोबाइल नंबर-9431090293
रिपोर्टर:-रंजन कुमार
डेक्स-बिहार
स्लग -पैसे के बटवारा के विवाद में कसार में हुआ था डबल मर्डर।
एसपी ने प्रेस वार्ता कर मामले का उद्भेदन कि दी विस्तृत जानकारी
एंकर -शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र के कसार गांव में हुए 19 मई को हुए अंकुश और पीयूष डबल मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है इन दोनों का गांव के पोखर से शव बरामद किया गया था कांड के अनुसंधान के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था साथ ही इसमें एफएसएल और स्वान दस्ता के साथ-साथ जिला तकनीकी सेल की मदद ली गई थी इस डबल हत्याकांड में शामिल चार अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है इस संबंध में एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पूरे मामले के उद्वेदन की विस्तार से जानकारी दी उन्होंने बताया कि मृतक के पिता इस मामले के सभी शामिल अभियुक्त आपस में दोस्त हैं यह सभी मिलकर आसपास की इलाकों में चोरी किया करते थे चोरी के 20000 रूपए इस कांड के मृतक पीयूष कुमार के पास जमा राशि बराबर बंटवारे को झगड़ा कर रहे थे।इसी दौरान 16 मई को पीयूष कुमार एवं अंकुश कुमार और सभी बदमाश कसार गांव के पास स्थित पंच पोखरा के पास आहार पर बैठकर संध्या में ताड़ी पी रहे थे ताड़ी पीते पीते 20000 रूपए बकाया को लेकर पीयूष कुमार से सभी मांग करने लगे पीयूष कुमार पैसा नहीं देना चाह रहा था गुस्से में दोनों किशोर की हत्या कर शव को छिपाने के लिए प्लास्टिक के बोरा तथा रस्सी लाया गया प्लास्टिक के बोरा बंद कर पोखर में फेक दिया। एसपी ने बताया कि घटना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार शेखपुरा अंचल पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार शेखपुरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तकनीकी शाखा के पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार कसार थानाध्यक्ष संतोष कुमार मनोज कुमार जय राम प्रवेश हैदर खान रोशन कुमार विवेक रोशन सिपाही रविंद्र मांझी विनोद कुमार रवि कृष्ण मुरारी कुमार अभिषेक कुमार पवन कुमार ओमप्रकाश परिहार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एसपी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में एसआईटी को शव के बोरा में बंद कर फेंकने वाली बोरा के ऊपर सनोज लिखा नाम ही अभियुक्तों तक पहुंचने में मददगार हुआ पुलिस द्वारा उसके घर में इसी प्रकार के और बोरा बरामद किए गए इस बारे में पुलिस द्वारा पूछे जाने पर वह आनाकानी करने लगा और अपने पुत्र के यहां नहीं रहने की जानकारी दी लेकिन उसके मोबाइल नंबर का लोकेशन प्राप्त करते हुए पुलिस ने हथियारों के निकट पहुंचने में सफल हुई।
(1) वाईट – बलिराम कुमार चौधरी – एसपी-शेखपुरा
