भागलपुर के प्राचीन शैलेश्वर नाथ मंदिर में बड़ी चोरी, एक घंटे तक मंदिर खंगालते रहे चोर

डेस्क बिहार भागलपुर
20-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

भागलपुर के प्राचीन शैलेश्वर नाथ मंदिर में बड़ी चोरी, एक घंटे तक मंदिर खंगालते रहे चोर

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के शैलबाग मोहल्ले स्थित प्राचीन शैलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। देर रात तीन से चार की संख्या में पहुंचे चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर भगवान के कीमती आभूषण, पूजा के बर्तन, पीतल का त्रिशूल, घंटे समेत कई सामान चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने एक घंटे से अधिक समय तक मंदिर परिसर में रहकर इत्मीनान से चोरी की और फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।सुबह जब पुजारी पूजा करने मंदिर पहुंचे तो टूटा ताला और बिखरे सामान देखकर हैरान रह गए। उन्होंने स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद बबरगंज थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चोरों का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!