भागलपुर में घने कुहासे का कहर, कार सवार दो लोगों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

डेस्क बिहार भागलपुर
19-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

भागलपुर में घने कुहासे का कहर, कार सवार दो लोगों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर बायपास मोड़ पर घने कुहासे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है मृतकों की पहचान बनारस निवासी वंदना राय और ननकू राय के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि सभी छह लोग बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र स्थित आसमानीचक गांव में छठ पूजा मनाने आए थे। पूजा संपन्न होने के बाद सभी बनारस लौट रहे थे। इसी दौरान मनोहरपुर मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 112 पुलिस और 102 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।मधुसूदनपुर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!