भागलपुर में छठ पर पिता-पुत्री की कथित हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस कराएगी जांच

डेस्क बिहार भागलपुर
19-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

भागलपुर में छठ पर पिता-पुत्री की कथित हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस कराएगी जांच

भागलपुर में छठ पूजा के अवसर पर पिता और पुत्री की कथित हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में एक सेवानिवृत्त सैनिक अपनी पुत्री के साथ बंदूक से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिहपुर प्रखंड के बिहपुर मध्य पंचायत का है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवती अपने पिता के साथ बंदूक चलाती दिखाई दे रही है। वहीं, पिता-पुत्री के पीछे कुछ अन्य लोग भी खड़े नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति सेना से सेवानिवृत्त हैं और छठ पूजा के अवसर पर कथित तौर पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग कर रहे थे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो कोमल कुमारी नामक आईडी से साझा किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और घटना की वास्तविक परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को लेकर मुख्यालय डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ मनोज कुमार सुमन ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों का पता लगाया जाएगा। इसके बाद मामले में विधि सम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी फिलहाल वायरल वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!