उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

डेस्क बिहार भागलपुर
16-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

जगदीशपुर। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अंतिम दिन सोमवार की सुबह जगदीशपुर बाजार स्थित छठ घाट पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही छठ व्रती अपने-अपने डाला और सूप लेकर घाट पर पहुंचने लगे थे। सभी श्रद्धालु भगवान भास्कर की उपासना करते हुए सूर्योदय का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सूर्यदेव के दर्शन हुए, व्रतियों ने सूप में रखे प्रसाद के साथ अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
चार दिनों तक चलने वाले इस लोक आस्था के महापर्व का समापन पूरे श्रद्धा, भक्ति और निष्ठा के साथ हुआ। घाट पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जगदीशपुर प्रशासन और युवा कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद दिखे।
वहीं, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम मंडल ने बताया कि जगदीशपुर में सूर्य मंदिर का निर्माण कार्य फिलहाल रुका हुआ है। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष हीरा यादव पिछले छह-सात महीनों से किसी कारणवश उपलब्ध नहीं हैं, जिस वजह से निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उनके वापस आने के बाद मंदिर निर्माण का कार्य फिर से शुरू कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!