बाल अधिकार दिवस पर कार्यक्रम मध्य विद्यालय जगदीशपुर में

डेस्क बिहार भागलपुर
20-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

बाल अधिकार दिवस पर कार्यक्रम
मध्य विद्यालय जगदीशपुर में

बाल अधिकार दिवस सप्ताह अन्तर्गत मध्य विद्यालय जगदीशपुर में बच्चों ने विभिन्न गतिविधि आयोजित कर बाल अधिकार के प्रति अपने सहपाठी तथा समाज को जागरूक करने का प्रयास किया । सबसे पहले चेतना सत्र में बच्चों का सहयोग नंबर 1098 की आकृति निर्माण कर विशेष चेतन सत्र आयोजित किया । मध्यांतर के बाद प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र के नेतृत्व में शिक्षिका वीणा कुमारी , प्रज्ञा तथा शाहिना खातून के सहयोग से बच्चों ने बाल अधिकार से जुड़े मुद्दों बाल श्रम, बाल विवाह , बाल शोषण, बाल तस्करी के रोकथाम तथा गुड टच बैड टच से संबंधित परिचर्चा , चित्रांकन तथा लघु नाटक गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिए। इस अवसर प्रधानाध्यापक सहित शिक्षिका शाहिना खातून, प्रज्ञा , वीणा कुमारी , भारती कुमारी , प्रीति कुमारी , वीवी नाहिदा , पुष्पलता कुमारी , मीनाक्षी कुमारी , शिक्षक अमित कुमार सिंह, राजीव कुमार तथा सभी छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!