भागलपुर में हथियारबंद बदमाशों की दबंगई, मुखिया प्रतिनिधि और शांति समिति सदस्य के सामने की दो राउंड हवाई फायरिंग

डेस्क बिहार भागलपुर
20-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

भागलपुर में हथियारबंद बदमाशों की दबंगई, मुखिया प्रतिनिधि और शांति समिति सदस्य के सामने की दो राउंड हवाई फायरिंग

भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी रामपुर खुर्द स्थित ब्राह्मण टोला के पास बुलेट सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने जिला शांति समिति के सदस्य संजय कुमार यादव और बेलखोरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार के सामने दो राउंड हवाई फायरिंग की इसके बाद बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी संजय कुमार यादव ने बताया कि वे सुबह करीब साढ़े दस बजे रामपुर खुर्द स्थित अपनी तेल मिल के मिस्त्री को बुलाने आए थे वहां से लौटने के दौरान करीब पौने ग्यारह बजे एक किराना दुकान के पास उनकी मुलाकात मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार से हुई दोनों सड़क किनारे चारपहिया वाहन से उतरकर बातचीत कर रहे थे इसी दौरान मुसहरी की तरफ से तेज रफ्तार में बुलेट सवार तीन बदमाश पहुंचे दोनों को देखकर दो बदमाशों ने कमर से हथियार निकाले और दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी इसके बाद बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि कोई कुछ नहीं बोलेगा वरना गोली मार देंगे। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बुलेट से फरार हो गए।हैरानी की बात यह है कि जिस जगह पर बदमाशों ने फायरिंग की वहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है और पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई करने में जुट सकती है हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!