राघोपुर के तटबंध पूरी तरह सुरक्षित, इंजीनियर-इन-चीफ वरुण कुमार ने किया निरीक्षण
कटाव पर पूरी तरह काबू, 24 घंटे निगरानी के निर्देश; 400–500 जियो बैग तैयार रखने का आदेश
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
ऐंकर -भागलपुर राघोपुर
जल संसाधन विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ वरुण कुमार ने राघोपुर क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ सुरक्षा से जुड़े तटबंधों एवं कटाव निरोधी कार्यों का गहन निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने तटबंधों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और चल रहे बहाली कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
इस अवसर पर उनके साथ मुख्य अभियंता सीताराम पासवान अधीक्षण अभियंता सुबोध चौधरी कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे
हाल के दिनों में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण तटबंध के एक हिस्से में कटाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी हालांकि, विभाग की त्वरित कार्रवाई, सतत निगरानी और तकनीकी प्रयासों के चलते कटाव पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है* प्रभावित हिस्सों में एनसी बैग्स के माध्यम से तटबंध की बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है साथ ही तटबंध को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बॉम्बे रोल भी लगाए जा रहे हैं विभाग के अनुसार वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार का खतरा नहीं है निरीक्षण के दौरान इंजीनियर-इन-चीफ वरुण कुमार* ने अधिकारियों को तटबंधों की 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने के लिए 400 से 500 जियो बैग पहले से भरकर तैयार रखे जाएं* ताकि आवश्यकता पड़ते ही उनका उपयोग किया जा सके उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी बाढ़ सुरक्षा एवं बहाली कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं बाढ़ सुरक्षा अभियान में विभाग का पूरा अमला सक्रिय है वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कनीय अभियंता लगातार क्षेत्र में कैंप कर कार्यों की निगरानी कर रहे हैं विशेष रूप से एसडीओ ब्रजेश कुमार भारती, मुरारी कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार की देखरेख में राहत एवं सुरक्षा संबंधी कार्य तेज गति से संचालित किए जा रहे हैं विभाग की सक्रियता से स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा और भरोसे का माहौल बना है निरीक्षण के दौरान तटबंध संघर्ष समिति के अध्यक्ष अख्तर जमील ने अधिकारियों को क्षेत्र में बाढ़ और कटाव से जुड़ी स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया इस पर इंजीनियर-इन-चीफ ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता की सुरक्षा जल संसाधन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और बाढ़ सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
बाइट– सीताराम पासवान
मुख्य अभियंता
