2029 तक बिहार को नशामुक्त बनाने का संकल्प सबौर हाई स्कूल में चला जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ली शपथ

डेस्क बिहार भागलपुर
27-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

2029 तक बिहार को नशामुक्त बनाने का संकल्प सबौर हाई स्कूल में चला जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ली शपथ

भागलपुर बिहार को नशामुक्त बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से सबौर हाई स्कूल के प्रांगण में नशामुक्त बिहार अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मद्यनिषेध विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बिहार को नशामुक्त बनाने की शपथ ली।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2029 तक पूरे बिहार को पूर्ण रूप से नशामुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में लोगों को जागरूक करना है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान के अनुरूप इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी कड़ी में सबौर हाई स्कूल के परिसर में भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया गया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि इसका बुरा असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है नशे की लत के कारण आर्थिक संकट, पारिवारिक विवाद और सामाजिक समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। ऐसे में नशे से दूर रहना और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है।विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार, आसपास के लोगों तथा समाज को भी नशामुक्त बिहार बनाने के लिए प्रेरित करेंगे मद्यनिषेध विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुंचाना और नशे के खिलाफ सामाजिक भागीदारी को मजबूत करना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!