काली पूजा की तैयारी तेज, विसर्जन जुलूस में अश्लील गानों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

डेस्क बिहार भागलपुर
30-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

काली पूजा की तैयारी तेज, विसर्जन जुलूस में अश्लील गानों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

भागलपुर काली पूजा को लेकर नाथनगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा और विसर्जन शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नाथनगर सार्वजनिक पूजा समारोह समिति ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में नाथनगर थाना चौक स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी, सुजापुर में, नाथनगर सार्वजनिक पूजा समारोह समिति के अध्यक्ष पप्पू यादव की अध्यक्षता में, आगामी काली पूजा को लेकर भव्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में नाथनगर इंस्पेक्टर परमेश्वर सहनी, समिति के संरक्षक भवेश यादव, उपाध्यक्ष अमरकांत मंडल, महामंत्री देवाशीष बनर्जी, अशोक राय सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों मेड पति मौजूद रहे।
बैठक में पूजा और विसर्जन शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर विशेष चर्चा हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 8/11/2026 के रात्रि में मां काली की प्रतिमा स्थापित होगी। 9/11/2026 को मेला रहेगा व बंगला पद्धति से विसर्जन किया जाएगा, तथा 10/11/2026 को विसर्जन शोभायात्रा ललमटिया चौक से संध्या 7 बजे से देर रात्रि तक चम्पा नदी में विसर्जन कर सम्पन्न होगी साथ ही विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया, ताकि धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द बना रहे वहीं समिति और पुलिस प्रशासन ने सभी पूजा समितियों से आपसी सहयोग और अनुशासन के साथ पर्व मनाने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!