स्लग –अपर महानिदेशक बॉर्डर रोड ने बेली ब्रिज का किया निरीक्षण

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840

स्लग –अपर महानिदेशक बॉर्डर रोड ने बेली ब्रिज का किया निरीक्षण

जून के प्रथम सप्ताह में छोटी गाड़ियों के लिए परिचालन होगा प्रारंभ

ऐंकर –भागलपुर, श्री जितेंद्र प्रसाद (विशिष्ट सेवा पदक), अपर महानिदेशक, बॉर्डर रोड ने जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) के अधीक्षण अभियंता श्री विपिन कुमार चंद के साथ विक्रमशिला सेतु पर निर्माणाधीन बेली ब्रिज का निरीक्षण किया तथा अभियंताओं की टीम से पुल निर्माण एवं उसकी वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।अधीक्षण अभियंता द्वारा बताया गया कि बेली ब्रिज के उत्तर दिशा में एक स्पैन पर 24 मीटर तथा दक्षिण दिशा में भी एक स्पैन पर 12 मीटर लंबाई का बेली ब्रिज निर्माण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त दक्षिण के एक अन्य स्पैन पर भी बेली ब्रिज निर्माण को लेकर उच्च स्तर पर विचार-विमर्श जारी है।
बेली ब्रिज निरीक्षण के उपरांत अपर महानिदेशक श्री जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि जून 2026 के प्रथम सप्ताह से छोटे वाहनों के परिचालन के लिए बेली ब्रिज चालू होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सेतु के ऊपर बेली ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, इसलिए सुरक्षा की दृष्टिकोण से प्रारंभिक चरण में केवल छोटे वाहनों को ही आवागमन की अनुमति दी जाएगी।जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जल्द ही छोटे वाहनों के लिए पुल को चालू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!