भागलपुर में प्रभारी मंत्री का बड़ा बयान, 30 दिन में करना होगा हर आवेदन का निपटारा।
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर के सर्किट हाउस में बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री नितीश मिश्रा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार की ओर से पूरे राज्य में चलाए जा रहे सेवा शिविर को लेकर जानकारी दी।प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज उन्होंने भागलपुर के कई सेवा शिविरों का निरीक्षण किया जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि लोगों की समस्याओं का समाधान सीधे शिविर के माध्यम से किया जाए ताकि आम जनता को दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।
मंत्री ने बताया कि भागलपुर जिले के 33 पंचायतों में सेवा शिविर लगाया गया है। इन शिविरों में आने वाले सभी आवेदनों का निपटारा 30 दिनों के भीतर करना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर तय समय सीमा में आवेदन का निष्पादन नहीं होता है तो संबंधित विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी तरह गंभीर है और अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जा रहा है
बाइट — नीतीश मिश्रा नगर विकास मंत्री सह प्रभारी मंत्री भागलपुर
