कीट विज्ञान विभाग में आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

कीट विज्ञान विभाग में आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन

आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को विहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कीट विज्ञान विभाग में स्नातकोतर एवं पीएचडी विद्यार्थियों के बीच आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य वैज्ञानिक सह विवि प्राध्यापक डॉ किरण कुमारी ने की । प्रतियोगिता के दौरान विभाग के एम.एससी. एवं पीएचडी के विद्यार्थियों ने फसलों में लगने वाले कि कीटों जैसे समेकित कीट प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन के सम्बन्ध में नये प्रकार के कीटों का प्रकोप, वायोटेक्नोलाजी, जैविक नियन्त्रण की विधियां, आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस एवं डिजिटल क्रॉप पेस्ट मैनेजमेंट आदि विषयों पर अपने विचार रखे। डा० किरण कुमारी ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्रों के आत्मविश्वास और प्रस्तुतिकरण की क्षमता को निखारती है। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र द्वारा पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के मूल्यांकन का आधार विषय का ज्ञान, प्रासंगिकता, स्पष्टता, तार्किक सोच, आत्म विश्वास और समय प्रबंधन रहा। विजेता प्रतिभागियो को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान हेतु प्रमाण‌पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन, आयोजक सचिव डा तारक नाव गोस्वामी, सम्बद्ध प्राध्यापक ने किया। मंच का संचालन डॉ रामानुज विश्वकर्मा, सम्बद्ध प्राध्यापक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभाग के सभी वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!