कटिहार में बकरीद की नमाज के लिए उमड़ी भीड़: ललियाही ईदगाह में देश में अमन-चैन की मांगी गई दुआ, भीड़भाड़ वाले इलाकों की हो रही निगरानी

कटिहार में बकरीद की नमाज के लिए उमड़ी भीड़: ललियाही ईदगाह में देश में अमन-चैन की मांगी गई दुआ, भीड़भाड़ वाले इलाकों की हो रही निगरानी

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

बकरीद (ईद-उल-अजहा) के अवसर पर कटिहार के ललियाही ईदगाह और जामा मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंद एकत्र हुए। हजारों लोग नए परिधानों में ईदगाह पहुंचे, जहां इमाम की अगुवाई में विशेष नमाज अदा की गई। इस दौरान देश में अमन-शांति, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। ईदगाह परिसर और आसपास के इलाकों में आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह था।
पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। ललियाही ईदगाह परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

भीड़भाड़ वाले इलाकों की हो रही निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था में सदर डीएसपी, साइबर डीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा ईदगाह परिसर, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों की लगातार निगरानी की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की तत्परता और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की। शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा होने के बाद सभी अकीदतमंद अपने-अपने घरों को लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!