डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840
कोतवाली थाना अंतर्गत दो अपराधकर्मियों को 2 देशी कट्टा, तथा 100 जिंदा कारतुस के साथ किया गया गिरफ्तार
ऐंकर –भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी/छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक-27.05.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि कोतवाली थानान्तर्गत कुछ अपराधकर्मी के द्वारा किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने के उद्देश्य से अवैध अग्नेयास्त्र की खरीद-बिक्री किया जाने वाला है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-1, भागलपुर एवं डी०आई०यू० टीम भागलपुर, S.T.F भागलपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं छापामारी के क्रम में कोतवाली थानान्तर्गत उल्टा पुल (स्टेशन चौक) के समीप से सुबोध मंडल पिता सियारम को 100 जिंदा कारतूस के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया तथा इनकी निशानदेही पर अमित कुमार तिवारी
पिता कन्हैया तिवारी को पीरपैंती से 2 देशी कट्टा के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया, तथा आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए इस संबंध में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
बाइट — अजय कुमार चौधरी डी एस पी 1
