ठाकुरगंज के ताराबाड़ी गांव पहुंचे पूर्व मंत्री नौशाद आलम, जदयू नेता शकील उर्फ शिक्का भी रहे मौजूद

किशनगंज/ठाकुरगंज। माननीय पूर्व मंत्री नौशाद आलम आज अपने ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ताराबाड़ी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व प्रमुख अशद आलम के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में जदयू नेता एवं सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य शकील उर्फ शिक्का भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने पूर्व मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और समर्थक भी उपस्थित थे।

बताया गया कि मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, सामाजिक सौहार्द और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पूर्व मंत्री नौशाद आलम ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और वे लगातार क्षेत्रवासियों के संपर्क में बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!