बबरगंज थानान्तर्गत 58.61 ग्राम बाउन शुगर के साथ एक विधि विरूद्ध बालक निरूद्ध, अन्य कि तलाश जारी

बबरगंज थानान्तर्गत 58.61 ग्राम बाउन शुगर के साथ एक विधि विरूद्ध बालक निरूद्ध, अन्य कि तलाश जारी

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

 

ऐंकर — भागलपुर
वरीय पुलिस अधीक्षक, के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। इसी क्रमदिनांक-18.07.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की बबरगंज थानान्तर्गत। चौधरीडीह में एक विधि विरूद्ध बालक के द्वारा अपने घर पर तथा राजा यादव के द्वारा अपने दुकान कि आड़ में अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-02, भागलपुर एंव बबरगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा बबरगंज थानान्तर्गत चौधरीडीह में एक विधि विरूद्ध बालक को उसके घर से 42.56 ग्राम बाउन शुगर के साथ विधिवत् निरूद्ध किया गया। तथा पुनः उक्त गठित टीम के द्वारा . राजा यादव के दुकान पर विधिवत् छापामारी किया गया जहाँ पुलिस टीम कि उपस्थिति का आभास होते ही उक्त अपराधकर्मी मौके से फरार हो गया इसी कम में उक्त दुकान की तालाशी के दौरान 16.05 ग्राम बाउन शुगर बरामद करते हुए विधिवत् जब्त किया गया। इस संबंध निरूद्ध किये गये विधि विरूद्ध बालक से आवश्यक पुछ-ताछ कर धटना में शामिल राजा यादव के विरूद्ध लागातार छापामारी करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

बाइट — अतुलेश झा सिटी एस पी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!