भागलपुर में मासिक अपराध गोष्ठी, बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

भागलपुर में मासिक अपराध गोष्ठी, बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एसएसपी प्रमोद कुमार ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए इसी तरह पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ काम करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने तथा आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!